Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs: रियलिटी सिंगिंग शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ में अपनी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के प्रमोशन के लिए काजोल पहुंचीं थीं, जहाँ उन्होंने अपने हसबेंड अजय देवगन के कुकिंग स्किल्स के बारे में बात की।
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स प्रोमो
टीवी इंडस्ट्री के फेमस रिएलिटी शोज में से एक ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ शुरू होते ही लोगों का फ़ेवरेट शो बन गया है। 15 अक्टूबर 2022 को इसके नए सीज़न की शुरुआत हुई थी, नीति मोहन, अनु मलिक और शंकर महादेवन शो को जज कर रहे हैं, जबकि भारती सिंह (Bharti Singh) इसे होस्ट कर रही हैं। शो में आए दिन सेलिब्रिटीज भी नज़र आ रहे हैं। जल्द ही शो में काजोल भी दिखाई देंगी।
काजोल ने की पति अजय देवगन की तारीफ़
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ (Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs) में हिंदी सिनेमा की हिरोइन काजोल अपनी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) का प्रमोशन करती दिखाई देंगी। उनके साथ कलाकार विशाल जेथवा (Vishal Jethwa) दिखाई देंगे। जी टीवी ने इसका लेटेस्ट प्रोमो Instagram Account पर साझा किया है। वीडियो में काजोल को अपने पति अजय देवगन (Ajay Devgn) की तारीफ करते हुए देखा गया।
अजय देवगन बेस्ट कुक हैं काजोल के लिए
View this post on Instagram
वीडियो(Video) में जब भारती सिंह काजोल से कहती हैं कि, हमने सुना है कि अजय सर बहुत अच्छा खाना बनाते हैं, इस पर काजोल सहमति दिखाती हैं और कहती हैं, “जी बिल्कुल, जैसे कहते हैं ना कुछ लोगों के हाथों में स्वाद होता है, वह इस तरह के कुक हैं। अधिकतर उनकी खिचड़ी बेहद अच्छी होती है। मुझे वह बहुत पसंद है.” जब भारती ने पूछा कि, क्या वह घी वगैरह डालकर बनाते हैं। इस पर काजोल कहती हैं कि, वह कभी बताते नहीं हैं, वह किचन का दरवाजा बंद करके खाना बनाते हैं। भारती मजाक में कहती हैं कि, उन्हें किचन में कैमरा लगाना चाहिए। क्या पता अजय सर खाना बाहर से मंगवाते हों। इस पर काजोल ने कहा, “लेकिन बीस साल से वही खाना आ रहा है, सेम रेस्तरां से।” उनकी बात पर सभी सहमति दिखाते हैं और कहते हैं कि, वाकई अजय देवगन अच्छा खाना बनाते होंगे। आपको बता दें कि, काजोल कई बार कह चुकी हैं कि, उन्हें बिल्कुल भी खाना बनाना नहीं आता है।