जल्द ही माँ बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा? अर्जुन कपूर ने भी दी प्रतिक्रिया

ऐसी ख़बर वायरल हो रही कि गॉर्जियस डीवा मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन और मलाइका अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। इसपर पर अब अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया दी है और इस सब का सच बताया है।

मलाइका के प्रेगनेंसी ख़बर पर बोले अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के प्यारे और हॉ’ट कपल हैं। मलाइका -अर्जुन कि सिजलिंग बॉन्डिंग देखकर प्रशंसक का दिल भी खुश हो जाता है। लेडी लव मलाइका के लिए अर्जुन कपूर बेहद प्रोटेक्टिव भी हैं। उनके लिए अर्जुन किसी से भी भिड़ जाते हैं। ऐसे में मलाइका को लेकर उड़ रही प्रेग्नेंसी की ख़बर पर भी अर्जुन कपूर का गुस्सा फूट पड़ा है। मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अर्जुन ने क्या कहा? आइए जानते हैं।

प्रेग्नेंसी के पीछे का सच बताया अर्जुन कपूर ने

बता दें कि ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि बी टाउन की गॉर्जियस डीवा मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन और मलाइका अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। वारयल खबरों में ये भी बताया गया कि अक्टूबर में जब अर्जुन और मलाइका लंदन गए थे, तब मलाइका ने अपने करीबियों के साथ प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी।

ट्रोल करने वालो को दिया जवाब

मलाइका की प्रेग्नेंसी की बात सामने आने के बाद काफ़ी वायरल हो गई। हर ओर बस मलाइका और अर्जुन के ही चर्चा होने लगे। ऐसे में अपने और मलाइका को लेकर उड़ रही इस अफवाह पर अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया दी है और बताया कि आखिर सच क्या है।

अर्जुन ने कहा ‘लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना’

अर्जुन कपूर ने अपनी Instagram Story पर एक पोस्ट साझा करके ऐसी अफवाह फैलाने वालों को फटकार भी लगाई है। अर्जुन ने लिखा- ये अब तक की सबसे गिरी हुई चीज़ है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है। इस तरह की व्यर्थ की खबरों को लिखना बहुत इंसेंसिटिव है। इस तरह की ख़बरें लगातार लिखी जा रही हैं। हम इन ख़बरों को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। ये सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना।

प्रशंसको के फेवरेट कपल हैं अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट से इतना तो साफ कर दिया है कि मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। अर्जुन ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की व्यर्थ की बातों को ना फैलाएं। अर्जुन और मलाइका की बात करें तो उन्होंने हमेशा अपने लवी-डबी पलो से प्रशंसको का दिल जीते हैं। दोनों की जोड़ी को प्रशंसको का हमेशा से ही बेहद प्यार मिला है। इस जोड़ी की शादी की ख़बरें भी चर्चा में बनी रहती हैं। अब मलाइका की प्रेग्नेंसी की ख़बरों ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। लेकिन अर्जुन सच बताकर हर किसी की ग़लतफहमी को दूर कर दिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *