News That Matters

Astrology

Budh Uday 2023: बुध का धनु राशि में उदय, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Astrology, Featured, Trending

Budh Uday 2023: बुध का धनु राशि में उदय, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

बुध ग्रह धनु राशि में 14 जनवरी 2023 को उदय हो गए हैं. बुध उदय होकर अब इन तीन राशि के लोगों की किस्मत चमकानो वाले हैं, आइए जानते हैं बुध उदय का इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। बुद्धि का कारक ग्रह है बुध ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्कक्षमता, गणित, तर्क, चतुरता, संवाद और संचार का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध ग्रह 13 जनवरी को धनु राशि में उदय हो चुके हैं। बुध को ज्योतिष शास्त्र के नवग्रहों में विशेष स्थान रखते हैं, बुध धनु राशि में उदय होकर अब इन राशियों के लोगों को विशेष लाभ देने वाले हैं. इन्हें धन लाभ होगा और इनकी बंद किस्मत अब खुल जायेगी। मिथुन राशि: आत्म विश्वास में वृद्धि होगी, नौकरी और व्यापार में धन लाभ होगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मीन राशि: नौकरी से जुड़े लोगों के जीवन में तरक्की...
Horoscope 2023 : शिव और सिद्ध योग में शुरू हो रहा है 2023, शुभ कार्यों के लिए बन रहा है ये उत्तम संयोग
Astrology, Featured

Horoscope 2023 : शिव और सिद्ध योग में शुरू हो रहा है 2023, शुभ कार्यों के लिए बन रहा है ये उत्तम संयोग

नया साल यानि 2023 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई नए साल का इंतजार कर रहा है। नया साल खुशियां लेकर आए ऐसी सभी की कामना है। इस बार ग्रहों की चाल साल के प्रथम दिन यानि 1 जनवरी 2023 को क्या कह रही है? पंचांग की दृष्टि और ग्रहों की चाल के मुताबिक साल के पहले दिन क्या हो रहा है, आइए जानते हैं। नए साल बन रहे हैं ये दो शुभ योग 1 जनवरी 2023, को पंचांग के अनुसार दो शुभ योग बन रहे हैं। धार्मिक दृष्टि से इन योगों को बहुत ही शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार इस दिन प्रात: 7 बजकर 23 मिनट तक शिव योग और इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण होगा। ऐसा माना जाता है कि शिव और सिद्ध योग में किया गया कार्य फलित होता है। इसमें किए गए शुभ कार्यों का फल कई गुना मिलता है। शुभ और मांगलिक कामों के लिए ये योग अत्यंत शुभ माने जाते हैं। राहु काल (इस समय न करें शुभ कार्य) पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2023,रविवार को र...
2023 की शुरुआत में मार्गी होंगे मंगल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Astrology, Featured

2023 की शुरुआत में मार्गी होंगे मंगल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह निश्चित समय में अपनी चाल बदलता है। नए साल की शुरुआत में ही मंगल अपनी चाल बदल रहें हैं। पंचांग के मुताबिक मंगल 13 जनवरी को 02:27 AM बजे वक्री से मार्गी होंगे। इन राशियों को मंगल शुभ प्रभाव देंगें। ग्रहों के सेनापति हैं मंगल ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल को बेहद शुभ ग्रह माना गया है। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। इन राशियों को मिलेगा शुभ प्रभाव कर्क राशि : मंगल मार्गी होते ही कर्क राशि वालों को जॉब-बिजनेस में लाभ होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके काम को पहचान मिलेगी। धन लाभ होगा साथ ही मान-सम्‍मान मिलेगा। व्‍यापारिक संबंध मजबूत होंगे आपका निजी जीवन भी अच्‍छा रहेगा। मकर राशि : मंगल की सीधी चाल मकर राशि वालों को बहुत लाभ देगी। कामकाज में तरक्‍की होने के प्रबल योग बन रहे हैं। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन-इंक्रीम...
Shani Dev : 2023 में इन राशियों पर रहेगी ‘शनि’ की क्रूर दृष्टि, भूल से भी न करें ये काम, हो सकता है अनिष्ट
Astrology, Featured, Trending

Shani Dev : 2023 में इन राशियों पर रहेगी ‘शनि’ की क्रूर दृष्टि, भूल से भी न करें ये काम, हो सकता है अनिष्ट

हिंदू शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है क्योंकि शनि देव कर्म के हिसाब से व्यक्तियों को फल देते हैं। नया साल 2023 शनि की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है शनि देव साल के पहले ही महीने यानी जनवरी में अपनी राशि बदल देंगे ऐसे समय में कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही कष्टदायक हो सकता है। शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष गणना के अनुसार वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में जाएंगे तब से शनि कुंभ में गोचर करेंगे। 2025 में शनि का राशि परिवर्तन पंचांग के अनुसार 2023 के बाद शनि सीधा 2025 में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे यानी 2024 में शनि कोई भी राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। साल 2025 में 29 मार्च को शनि राशि परिवर्तन करेंगे और मीन राशि में गोचर करेंगे। इन राशियों को रहना होगा सावधान मकर मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और अब साढ़ेसा...
खरमास हुआ शुरू, जानिए इस दौरान क्यों नहीं किए जाते हैं मांगलिक कार्य
Astrology, Featured

खरमास हुआ शुरू, जानिए इस दौरान क्यों नहीं किए जाते हैं मांगलिक कार्य

हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है, खरमास लगने के बाद से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। आज यानी 16 दिसंबर (Kharmas date) को सुबह 10 बजे से खरमास शुरू हो चुका है। कब लगता है खरमास हिंदू धर्म ग्रन्थों के अनुसाए सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास शुरू होता है। पंचांग के मुताबिक़ सूर्य धनु राशि में 16 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं और वे यहां पर 14 जनवरी 2023 दिन रविवार को रात 08 बजकर 57 मिनट तक रहेंगे। तत्पश्चात धनु राशि से निकल कर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे और मकर संक्रांति की शुरुआत होगी। खरमास में क्यों नहीं किए जाते मांगलिक कार्य शास्त्रों के अनसुार जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दौरान वह अपने गुरु की सेवा में रहते हैं इस समय सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है, साथ ही सूर्य की ...
सोमवार को करें ये उपाय, भगवान शिव देंगे शुभ फल
Astrology, Featured

सोमवार को करें ये उपाय, भगवान शिव देंगे शुभ फल

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हर एक दिन किसी न किसी देवी देवता का होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने का भी विधान है। कई लोग आज के दिन व्रत रखते हैं। आज के दिन विधिवत पूजा अर्चना के साथ ज्योतिष शास्त्र में बताये गये कुछ उपाय करने से हर कष्ट से छुटकारा मिलता है व सुख समृद्धि का वास होता है। करें ये उपाय सोमवार के दिन पूरे मन से भगवान शिव की सच्ची आराधना करनी चाहिए। आज के दिन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र और आंकड़े का फूल चढ़ाएं। सोमवार के दिन भगवान शंकर को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बना भोग लगाना चाहिए। सोमवार के दिन शिव चालीसा पढ़ने के बाद शिव आरती भी करनी चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। प्रदोष काल में की गई शिव पूजा से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे कष्...
इन 3 देवताओं के भक्त हैं शनिदेव, इनकी पूजा करने वालों को साढ़ेसाती और ढैय्या में भी नहीं होती परेशानी
Astrology, Featured

इन 3 देवताओं के भक्त हैं शनिदेव, इनकी पूजा करने वालों को साढ़ेसाती और ढैय्या में भी नहीं होती परेशानी

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। क्योंकि शनि देव आपको आपके कर्मों के हिसाब से फल देते थे। शनि देव के प्रकोप से सभी लोग भयभीत होते है। लेकिन शनि देव इन 3 देवताओं के भक्त हैं और जो लोग इन 3 देवतों की पूजा करते हैं उन्हें शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या में भी परेशान नहीं करते हैं। इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि देव जब 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो मीन राशि, कुंभ राशि और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप रहेगा। इन राशियों पर रहेगी ढैय्या कुंभ में शनि के प्रवेश से कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या शुरू हो जायेगी व मिथुन और तुला राशि को ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी। इन देवताओं की करें पूजा 1 - शनि देव भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त हैं। पौराणिक कथा के अनुसार शनि देव ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मथुरा के कोसीकलां में कोकिल...
भगवान को क्यों लगते हैं 56 भोग? जानिए इसके पीछे की वजह
Astrology, Featured

भगवान को क्यों लगते हैं 56 भोग? जानिए इसके पीछे की वजह

आपने देखा होगा कि ज्यादातर धार्मिक अनुष्ठानों में 56 भोग लगाए जाते हैं, जिन्हें शुभ माना जाता है। यह 56 विशेष खाद्य पदार्थों की सूची होती हैं, जिन्हें छप्पन भोग भी कहा जाता है। भोजन का यह व्‍यापक आयोजन अपने आराध्‍य के प्रति लोगों की अटूट भक्ति को दर्शाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के पेय, अनाज, फल और सूखे मेवे, और मिठाइयाँ शामिल हैं। अपने इष्‍ट की आराधना में भक्त 56 विभिन्न प्रकार के प्रसाद बनाते हैं और उन्हें भगवान को भेंट करते हैं। लेकिन कई बार आपने सोचा होगा कि आखिर क्यों 56 भोग हो लगाए जाते हैं 55 या 57 क्यों नहीं। आइए जानते हैं इसके पीछे की कथा। श्री कृष्ण से जुड़ी है यह कथा आप सभी जानते है कि सप्ताह में सात दिन होते हैं। इंद्र देव ने क्रोध में आकर गोकुल में सात दिन तक घनघोर वर्षा की थी और इस वर्षा से गोकुल वासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने 7 दिन तक गोकुल में गोवर्धन पर्वत को अपनी...
शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
Astrology, Featured

शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

हिन्दू शास्त्रों में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार शुक्रवार (Shukrwar Upay) का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में अनेक उपाय बताये गए हैं जिनको करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। इस दिन किए गए अचूक उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों की हर कामना पूरी करती हैं। खत्म होगा शुक्र दोष शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करने से भक्तों की कुंडली में शुक्र दोष ख़त्म हो जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से व्यक्ति मान-सम्मान के साथ राजा की तरह रहता है। शुक्रवार को करें ये ...
मजबूत बृहस्पति से चमकता है भाग्य, जानें गुरु को मजबूत करने के ये अचूक उपाय
Astrology, Featured

मजबूत बृहस्पति से चमकता है भाग्य, जानें गुरु को मजबूत करने के ये अचूक उपाय

कुंडली में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु ग्रह सबसे शुभ व उत्तम भाग्य के लिए जिम्मेदार माना जाता है। किसी भी कार्य में सफलता के लिए गुरु ग्रह का मजबूत होना जरूरी है। बृहस्पति को अपने तेज, शक्तिशाली और परिणामगामी होने के चलते ही ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है। गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो भाग्य का साथ मिलता है, जिस काम में हाथ डालते हैं वह सफल होता है, विवाह समय से हो जाता है, शिक्षा अच्छी मिलती है वहीं यदि गुरु ग्रह कमजोर होता है तो फिर विवाह में देरी, काम में असफलता, जीवन में निराशा रहती है। गुरु को मजबूत करने के उपाय 1 - जिन लोगों का गुरु ग्रह कमजोर होता है उनको गरुवार का व्रत करना चाहिए। उस ​दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 2 - गुरु को मजबूत करने के लिए आप ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला कर ...