Chandra Grahan 2022 : आज इस समय दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, भूल कर भी न करें ये काम
आज 2022 का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में नजर आएगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। भारत में चंद्र ग्रहण नजर आने के कारण सूतक काल मान्य होगा। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है।
कब लगेगा सूतक
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस चंद्र ग्रहण के दौरान वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर मीन राशियों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इन राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप घर पर रहे। भगवान का जाप करें। अन्य राशियों की बात करें तो इससे मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
ग्रहण के समय क्या करें –
ग्रहण के नकारात्मक असर से बचने के लिए भोजन, पानी, दूध और अन्य खाने के सामान में तुलसी की पत्ती डालें। ताकि ग्रहण के बाद उनका सेवन किया जा सके।
घर के मंदिर को ढंक दें। साथ ही इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखें।
ग्रहण के दौरान ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की आराधना में बिताएं।
ग्रहण के बाद स्नान करके दान जरूर करें। खासतौर पर सफाई कर्मचारियों को दान करना बहुत अच्छा माना जाता है।
ग्रहण के दौरान न करें यह काम हो सकती है बड़ी परेशानी–
माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए इस समय कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहण के दौरान भोजन पकाने और खाने की मनाही है। साथ ही इस दौरान काटने—छीलने का काम भी न करें।
ग्रहण के दौरान सुई में धागा डालने की मनाही की गई है।
गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू—कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें। न ही ये चीजें हाथ में लें।
ग्रहण काल के दौरान यात्रा करने से बचें।