दिनेश उर्फ़ निरहुआ की वाइफ और बच्चो को आपने देखा है, निरहुआ की निजी जिंदगी के बारे में जानिए
निरहुआ रिक्शावाला उर्फ़ दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक है, जिनके महज नाम का डंका विदेशों में भी बजता हैं। बता दें कि इनका असली नाम दिनेश लाल यादव हैं, इनकी गिनती भोजपुरी के अभिनेता और गायक दोनों में की जाती हैं। ये एक ऐसे कलाकार है जिन्हें किसी पहचान की ज़रुरत नही है। लेकिन क्या आपने कभी निरहुआ की पत्नी और उनके बच्चे को देखा हैं? आइये आज हम आपको बताते हैं निरहुआ के पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें…..
आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गाँव टंडवा में 2 फरवरी 1979 को हुआ था। इनके परिवार में इनके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक छोटी बहिन थी, भाई का नाम परवेश और बहन का नाम ललिता है। हालांकि आज के समय में परवेश अभिनेता हैं और वह मुंबई में रहतें हैं, जबकि उनकी बहन ललिता की शादी हो गयी है। दिनेश का बचपन भी कई चीज़ो के अभाव में गुज़रा हैं, इन्होने अपनी पढ़ाई की शुरुवात कोलकाता की शिक्षा-दीक्षा से की हैं, जिसके बाद उन्होंने मलिकापुर कॉलेज से बीकॉम की पढाई की। इन्होने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत बिरहा गायकी से की थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से फिल्मों के दुनिया में कदम रखा। निरहुआ की 2009 में आई यह फ़िल्म काफ़ी सुपरहिट हुई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दिनेश लाल यादव की शादी 2009 में मंशा देवी के नाम की लड़की के साथ कर दी गयी थी। फिलहाल, वे दोनों एक साथ मुंबई में ही रहते हैं। दिनेश लाल यादव की एक बेटी आदिती और दो बेटा आदित्य और अमित यादव हैं। ये सभी लाइम लाइट की दुनिया से बेहद दूर रहते हैं। निरहुआ ने राजनीति में भी अपने करियर की शुरुआत की हैं, उन्हें भाजपा की ओर आजमगढ़ सीट से उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 का प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन उस दौरान उन्हें इसमें जीत हासिल नही हो पाई, लेकिन दिनेश ने हार नही मानी और आखिरकार बीजेपी के टिकट पर ही निरहुआ ने लोकसभा उपचुनाव में आमजमगढ़ के चुनावी किले पर फतह हासिल की।
आपको बता दें कि निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव का नाम कई बार भोजपुरी हीरोइनों के साथ जोड़ा गया हैं।
खबरे तो यह भी आ रही थी की दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े ने एक दुसरे के साथ शादी कर ली हैं, पर ये खबर महज अफवाह थी। इसके बाद इनका नाम आम्रपाली से जोड़ा गया था लेकिन इस रिश्ते को लेकर दोनों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी थी, ऐसा मान जाता है कि साथ में काम करने के कारण से इन दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।