आमिर खान की बेटी ने दिया रिएक्शन। क्या फातिमा शेख से सचमुच शादी करेंगे आमिर?
फातिमा सना शेख एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। आमिर खान की बेटी, इरा खान और उनके होने वाले पति नूपुर शिखारे की सगाई सेरेमनी के दौरान फातिमा ने अपने डांस से खूब तारीफें बटोरी थी।
इंस्टाग्राम पोस्ट से खींचा था लोगों का ध्यान
बॉलीवुड एक्ट्रेस, फातिमा सना शेख एक बार फिर से अपने कमेंट्स की वजह से लोगों की नजरों में आ गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में फातिमा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो ट्रेंड पर रहीं थी। लोगों ने उनकी खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की थी। लेकिन फातिमा ने जो कैप्शन डाला था उस वजह से वो ज्यादा चर्चा में रहीं उन्होंने लिखा “सवाल ये है कि ये Knot करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए।”
View this post on Instagram
आमिर और फातिमा शेख की शादी की थी अफवाहें
दरअसल लोगों को लगा की वह अपने शादी का हिंट दे रही हैं. ‘knot’ शब्द के प्रयोग ने उनके प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया। ऊपर से आमिर खान की बेटी इरा ने इस पोस्ट पर पॉपिंग हार्ट इमोजी शेयर करके लोगों को और आश्चर्य में डाल दिया। पिछले दिनों आमिर खान के अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक होने के बाद ये अफवाह फैली थी कि आमिर और फातिमा की शादी करने की संभावना है। लेकिन बाद में दोनों ने इस खबर में सच्चाई को नकार दिया था।