स्वतंत्र भारत के प्रथम वोटर का आज निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा में श्याम सिंह नेगी ने 106 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
कौन थे श्याम सिंह नेगी
पेशे से शिक्षक श्याम सिंह नेगी का जन्म जुलाई 1917 में हिमाचल प्रदेश में हुआ था। 1951 में पहली बार भारत के आम चुनावों में मतदान किया था और लोकसभा चुनावों में अब तक सोलह बार मतदान किया। उन्होंने 1951 के ठीक बाद हर लोकसभा, विधानसभा और सभी स्थानीय निकायों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
अलविदा कहने से पहले मना गए लोकतंत्र का महापर्व
आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी ने 2 नवंबर को कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया। उन्होंने दुनिया को अलविदा कहने से पहले अपनी 34वीं बार मताधिकार का प्रयोग किया और इस तरह से वह दुनिया को अलविदा कहने से पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में हिस्सा लिया और अपना फैसला सुना दिया, जो मतपेटी में बंद हो गया है।