इस सुपर गर्ल का साइकिल पर खतरनाक डांस देख हर कोई हुआ हैरान – वीडियो हो रहा काफी वायरल
वर्तमान दौर में देखा जाए तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म योग्यता साबित करने का सबसे बेहतर और आसानी से उपलब्ध होने वाला मंच बन चुका है। इस सोशल मीडिया ने आज कई होनहारों को निखारने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
साइकिल पर किया गजब का डांस
बीतें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक विडियो (Viral Video) काफ़ी सुर्खियां बटोर रही है, वीडियो में साइक्लिंग के दौरान एक लड़की के द्वारा दिखाए गए अद्भुत स्टंट्स से कई लोग हैरान हो गए है। लड़की ने जिस सूझबूझ और शानदार कला-प्रदर्शन सोशल मीडिया पर लोगों को आकर्षित किया है उसकी तारीफ चारों तरफ हो रही है।
आमतौर पर साइक्लिंग के दौरान संतुलन बनाए रखने के लिए दोंनो हाथों का उपयोग सबसे जरूरी समझा जाता है लेकिन उस लड़की बिना दोनों हाथों का इस्तेमाल किए मस्तमग्न अंदाज़ में साईकल चला रही है और इससे भी अधिक ताज्जुब की बात यह है कि लड़की के माथे पर एक पानी से भरा कलश भी है जो बिल्कुल सुरक्षित दिखाई दे रहा है।
Cycling pedaling with a Kalash on the head as well as doing dance moves by hand. All the time he has to balance the bicycle without touching the handlebar.. It must be really hard. Wonderful !!#Indian #woman #power 😍🤩#नवरात्रि_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #Navratri pic.twitter.com/7kFexc50jN
— Santosh Sagar (@santoshsaagr) September 30, 2022
इस दौरान लड़की ने साईकल चलाते हुए इंडियन क्लासिकल डांस का भी ख़ूब सुंदर प्रदर्शन किया जो इस वीडियो सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना रहा है। सोशल मीडिया पर इस विडियो की काफ़ी चर्चाएं हो रही है। लड़की द्वारा किए गए इस मुश्किल स्टंट्स ने लोगों को हैरान कर दिया है। रोमांचित करने वाले इस विडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।