जीवन में यह समस्याएं लाता है कमजोर बुध, इन अचूक उपायों से करें मजबूत

Budh upay: शास्त्रों में बुध ग्रह को बुद्धि, संचार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। वैसे तो यह एक शुभ ग्रह है लेकिन किसी क्रूर ग्रह के साथ आ जाने पर यह अशुभ फल देता है।

कमजोर बुध लाता है ये परेशानी

कुंडली में बुध की स्थिति खराब हो त्वचा संबंधी विकार, शिक्षा में एकाग्रता की कमी और लेखन कार्य में समस्या आती है। वहीं अगर बुध मजबूत हो तो शुभ प्रभाव से बुद्धि तेज होती है साथ ही व्यापार, संचार और शिक्षा में उन्नति मिलती है। अगर आपकी भी कुंडली में बुध कमजोर है तो आपको इस ग्रह की शांति के लिए विशेष उपाय करने चाहिए, इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी

बुध के उपाय 

1- बुधवार के दिन घर में विधिपूर्वक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें और मोदक का भोग लगाएं। संभव हो तो गणेश मंदिर भी जाएं।

2 – हर बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। जो भक्त गणपति को दूर्वा अर्पित करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

3- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह की शांति के लिए पन्ना रत्न सबसे उपयुक्त माना गया है। ज्योतिषी की सलाह से पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। बुध ग्रह की प्रधान राशि मिथुन और कन्या है। राशि के जातकों के लिए पन्ना रत्न बेहद शुभ होता है।

4- बुधवार के दिन हल्दी मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

5- बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *