Horoscope 2023 : शिव और सिद्ध योग में शुरू हो रहा है 2023, शुभ कार्यों के लिए बन रहा है ये उत्तम संयोग
नया साल यानि 2023 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई नए साल का इंतजार कर रहा है। नया साल खुशियां लेकर आए ऐसी सभी की कामना है। इस बार ग्रहों की चाल साल के प्रथम दिन यानि 1 जनवरी 2023 को क्या कह रही है? पंचांग की दृष्टि और ग्रहों की चाल के मुताबिक साल के पहले दिन क्या हो रहा है, आइए जानते हैं।
नए साल बन रहे हैं ये दो शुभ योग
1 जनवरी 2023, को पंचांग के अनुसार दो शुभ योग बन रहे हैं। धार्मिक दृष्टि से इन योगों को बहुत ही शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार इस दिन प्रात: 7 बजकर 23 मिनट तक शिव योग और इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण होगा। ऐसा माना जाता है कि शिव और सिद्ध योग में किया गया कार्य फलित होता है। इसमें किए गए शुभ कार्यों का फल कई गुना मिलता है। शुभ और मांगलिक कामों के लिए ये योग अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
राहु काल (इस समय न करें शुभ कार्य)
पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2023,रविवार को राहु काल का समय दोपहर 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
ग्रह गोचर, 1 जनवरी 2023
सूर्य और बुध ग्रह- धनु राशि
शुक्र और शनि ग्रह- मकर राशि
गुरू यानि बृहस्पति ग्रह- मीन राशि
चंद्रमा और राहु ग्रह- मेष राशि
केतु ग्रह- तुला राशि
धनु राशि में बुधादित्य योग बनेगा
1 जनवरी 2023, को धनु राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और विशेष फलदायी योग बताया गया है.