बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज कल अपनी नई फ़िल्म “मिली” के प्रमोशन में जोरशोर से लगी हुई हैं। प्रमोशन के लिए जाह्नवी तमाम अलग अलग टीवी शो और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। बीतें दिनों जाह्नवी कपूर ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी बतौर अतिथि आई थीं।
जाह्नवी कपूर ने दिखाई कई बार मजबूती
जाह्नवी प्रमोशन के दौरान मीडिया के सामने बताया कि वह अपने आने वाली फ़िल्म सवाईकल-थ्रिलर “मिली” की तरह आम जिंदगी में एक फाइटर हैं। बातों बातों में उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ अनसुने किस्से सुनाए और इतना कुछ कहते हुए जाह्नवी भावुक हो गई और उन्होंने बताया कि वो कई बार आक्रमकता के साथ मुश्किल परिस्थितियों से सामना की है। जाह्नवी की बातों से उनका दर्द साफ़ झलक रहा था। उन्होंने अपने संघर्ष भरे जीवन और चुनौतियों के बारे में अपनी यादें साझा की।
जाह्नवी की आने वाली फ़िल्म “मिली” मथुकुट्टी जेवियर के निर्देशन में बनी है और फ़िल्म के निर्माता जाह्नवी के पिता बोनी कपूर हैं। इस फ़िल्म में जाह्नवी कपूर के साथ सनी कौशल और मनोज पाहवा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। यह फ़िल्म बीतें कुछ वर्षों पूर्व आई मलयालम फ़िल्म “हेलेन” की रीमेक है। जाह्नवी की इस फ़िल्म के लिए उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
जाह्नवी कपूर ने “धड़क” फ़िल्म से अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की और इस रोमांटिक फ़िल्म ने बॉलीवुड में काफ़ी नाम कमाया था। उसके बाद से जाह्नवी ने क़भी पलटकर पीछे नहीं देखा। उसके बाद जाह्नवी की कई फिल्में हिट हुई है।