2023 की शुरुआत में मार्गी होंगे मंगल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह निश्चित समय में अपनी चाल बदलता है। नए साल की शुरुआत में ही मंगल अपनी चाल बदल रहें हैं। पंचांग के मुताबिक मंगल 13 जनवरी को 02:27 AM बजे वक्री से मार्गी होंगे। इन राशियों को मंगल शुभ प्रभाव देंगें।

ग्रहों के सेनापति हैं मंगल

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल को बेहद शुभ ग्रह माना गया है। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है।

इन राशियों को मिलेगा शुभ प्रभाव

कर्क राशि : मंगल मार्गी होते ही कर्क राशि वालों को जॉब-बिजनेस में लाभ होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके काम को पहचान मिलेगी। धन लाभ होगा साथ ही मान-सम्‍मान मिलेगा। व्‍यापारिक संबंध मजबूत होंगे आपका निजी जीवन भी अच्‍छा रहेगा।

मकर राशि : मंगल की सीधी चाल मकर राशि वालों को बहुत लाभ देगी। कामकाज में तरक्‍की होने के प्रबल योग बन रहे हैं। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है। बिजनेस में भी लाभ होगा। संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग हैं। सेहत अच्‍छी रहेगी।

कुंभ राशि : मंगल की चाल में बदलाव कुंभ राशि वालों को बहुत लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों को सम्‍मान या अवॉर्ड मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े जो काम रुके हुए थे, वे अब पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई अच्‍छी डील भी हो सकती है। पारिवारिक जिम्‍मेदारियां बढ़ेंगी, उन्‍हें आप अच्‍छे से निभाएं।

मीन राशि : मंगल का मार्गी होना मीन राशि वालों को नौकरी में पदोन्‍नति दिला सकता है। जो लोग पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर चाहते थे, उनकी इच्‍छा भी पूरी हो सकती है। व्‍यापार के लिए भी समय अच्‍छा है। अविवाहित जातकों का रिश्‍ता पक्‍का हो सकता है। जो शादीशुदा हैं उनका दांपत्‍य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *