सोशल मीडिया पर हमेशा जानवरों से विशेष तौर पर बंदरों से जुड़ी खबर वायरल होती रहती है जिसमें यह बंदर अपनी क्यूट हरकतों से लोगों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देते हैं। इस बार जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें एक बंदर को जादू देखकर क्यूट हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
जादू देख कर हैरान हुआ बंदर
इस वीडियो में एक लड़का बंदर को एक पत्ती के साथ जादू दिखाता है। जिसमें पेड़ की पत्ती गायब कर देता है। यह देखकर बंदर परेशान और हैरान हो जाता है और इधर उधर भाग जाता है। बंदर के प्यारे एक्सप्रेशन लोगों को अपना दीवाना बना रही है। यह वीडियो एक चिड़ियाघर की मालूम पड़ती है। जहां बंदर को इस शीशे के हाउस में रखा गया है।
लोगों को भाया ये अंदाज
सोशल मीडिया पर इसे फेसबुक पर शेयर किया गया है। शेयर होते ही इस वीडियो पर लोग खूब लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों को बंदर की इन हरकतों से प्यार हो गया है, तो कई लोग इस बंदर को अपने घर में लाने की इच्छा जता रहे हैं। आप भी देखिए बंदर की शरारत और प्यारी भरी प्यार भरी हरकतों की वीडियो।