Nora Fatehi Breakup: सालों बाद नोरा फतेही का छलका दर्द, बताया वह मेरे साथ रोज… डिप्रेशन में चली गई थी

Nora Fatehi: ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhla Ja 10) फिनाले एपिसोड पर सभी सेलेब्स ने जबरजस्त परफॉर्मेंस दी है। डांसिंग शो के फिनाले में रुबीना दिलैक, गश्मीर महाजनी, निशांत भट्ट, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख ट्राफी के लिए आज शाम यानी 27 नवंबर को भिड़ंते दिखाई देने वाले हैं। झलक दिखला जा (Jhalak Dikhla Jaa 10) के मंच पर नोरा फतेही बेहद भावुक हो जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं।

सालो पुराना दर्द याद आया नोरा को

:झलक दिखला जा’ के मंच पर सृति झा (Sriti Jha) के डांस के बीच ही नोरा फतेही (Nora Fatehi) इमोशनल हो जाती हैं। दरअसल, सृति झा, नोरा के ही गाने ‘बड़ा पछताओगे’ पर डांस करती हैं। नोरा गाने को सुनकर अपनी पुरानी यादों में डूब जाती हैं, जिसके कारण उनकी आँखों से आँसु आ जाते हैं।

प्यार मिला था नोरा को धोखा

‘झलक दिखला जा’ के मंच पर सृति झा के डांस के बाद नोरा फतेही (Nora Fatehi Songs) ने बताया, ये (बड़ा पछताओगे) उनका गाना है। नोरा ने कहा, ‘वह इस गाने से बेहद रिलेट करती हैं, क्योंकि उस दौर से पर्सनली गुज़र चुकी हैं। सॉन्ग शूट करने के दौरान भी उन्होंने अपने इमोशन्स को काबू में रखा। कई बार वह सेट पर अपने इमोशन्स को बहुत मुश्किल से संभाल पाती थीं।’

नोरा का जानिए किस एक्टर जुड़ा था नाम

आपको बता दें, हिंदी सिनेमा कलाकार अंगद बेदी और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम एक लंबे समय तक एक साथ जुड़ता आया है। गॉसिप गलियारों की मानें तो नोरा फतेही और अंगद बेदी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। पर अंगद बेदी ने नोरा को धोखा दे दिया था। अंगद ने फिर कुछ समय बाद नेहा धूपिया से शादी कर ली थी और अब उनके दो बच्चे भी हैं।

डिप्रेशन की हुई थीं शिकार नोरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा फतेही अपने ब्रेकअप के बाद करीब दो महीने तक डिप्रेशन से जूझती रही थीं। नोरा ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था, सभी लड़कियाँ अपनी-अपनी लाइफ में ब्रेकअप वाले दौर से गुज़रती हैं, ये मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था क्योंकि इससे निकले के लिए उन्हें थोड़ा वक़्त लग गया था। नोरा ने बताया, वह काफ़ी टूट गयीं थीं लेकिन अगर वह सच कहें तो ब्रेकअप वाली फीलिंग ने उनमें बदलाव लाए हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *