दूल्हे ने शादी में दुल्हन को गिफ्ट किया गधा, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तमाम खबरें आए दिन वायरल होती रहती है, लेकिन इस बार एक अजीब खबर वायरल हो रही है। इसे लेकर लोग खूब मजे लेते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को शादी में गधा गिफ्ट कर दिया दुल्हन इस अजीबोगरीब गिफ्ट को देखकर भौंचक्की रह गई लेकिन बाद में जब उसे पति ने ऐसा करने की वजह बताई तो उसने भी गधे को दुलार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कहां की है घटना

पाकिस्तान (Pakistan) के रहने वाले पशु प्रेमी अजलान शाह (Azlan Shah) ने इस घटना को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि अपनी नई नवेली दुल्हन को उन्होंने गधे का बच्चा गिफ्ट किया है।

गधा गिफ्ट करने के पीछे यह है वजह

अजलान ने गधा गिफ्ट करने के पीछे बहुत ही अलग वजह बताई। अजलान शाह ने अपनी दुल्हन को यह गिफ्ट देते हुए कहा कि, ‘सवाल ये है कि तोहफ़े में गधा ही क्यों दिया जा रहा है? तो इसके 2 जवाब हैं। पहला जवाब ये है कि गधे का बच्चा आप को बहुत पसंद है और दूसरा जवाब ये है कि यह दुनिया का सबसे प्यारा और मेहनती जानवर है। इत्तेफाक से अजलान की पत्नी वारिसा व उनकी मां को भी गधे के बच्चे काफी पसंद है, इसलिए वारिसा को सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए शादी के मंडप में गधे के बच्चे का गिफ्ट देने का फैसला लिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *