भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी में इस शख़्स के साथ क्या हुआ था,जिसे यादकर भावुक हो जाते हैं पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवरस्टार माने जाते हैं पवन सिंह। इन्होने अपने एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता हैं। ये भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनय करने के साथ- साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के गायक भी हैं, इन्होने आज तक कई गाने गायें है, जो लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया जाता रहा है। अगर इनके सोशल मीडिया पर मौजूद फैन फॉलोइंग की बात करें तो, इनकी फैन-फॉलोइंग भी जबरजस्त है। शायद ही देश में कोई ऐसा शख़्स मौजूद हो जिसने पवन सिंह के सॉन्ग पर नाचा(Dance) न हो या फिर उनके बारे में न जानता हो। वो एक ऐसे कलाकार है जिन्होंने अपनी टैलेंट से पूरे देश में अच्छा नाम कमाया है, लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी इनके और इनके गानों के दीवाने हैं। हालाँकि इतने फेमस होने के बाद भी वे कई बार उन्हें विवादों में फंसते देखा गया हैं। इन विवादों का कारण कभी उनकी पर्सनल लाइफ होती तो कभी प्रोफेशनल लाइफ। लेकिन क्या आप सभी को यह पता है की पवन सिंह की लाइफ में एक ऐसा शख़्स है जिसे वो जान से भी ज्यादा प्यार करते है, इतना ही नही, बल्कि वे उसकी याद में रो भी पड़ते हैं।
सभी जानते है कि ग्लैमर की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहाँ सभी लोग काफ़ी ख़ुश नज़र आते हैं, भले ही उनकी आम जीवन में किसी प्रकार की भी चीजें चल रही हो, पर कैमरे की नज़र में वे हमेशा खुशनुमा दिखाई देते हैं।आपको बता दे कि हर सुपरस्टार की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है जिसके कारण से दुखी होते है या उन्हें उस बात की मलाल होता है । ठीक ऐसी ही एक बात पवन सिंह के दिल में भी छुपी हुई हैं, जो शायद बहुत कम फैन्स जानते होंगे या उनके करीबी जानते होंगे, इस बात को लेकर वो काफी भावुक भी हो जाते हैं। जिस शख़्स की हम बात कर रहे, वो शख़्स कोई और नही बल्कि उतनी पत्नी नीलम सिंह हैं। जी हाँ, नीलम सिंह, ऐसा कहा जाता हैं कि पवन सिंह उनसे बेहद प्यार करते थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नीलम सिंह,पवन सिंह की पहली पत्नी थी, जो अब इस दुनिया में नही रही। भले ही उनकी पत्नी आज इस दुनिया में न हो , पर पवन सिंह अक्सर उन्हें याद करते है और उनकी याद में इतने भावुक हो जाते हैं कि उनकी आँखें भर जाती हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत 2015 में सुसाइड करने की वजह से हो गयी थी। नीलम की लाश संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली थी। हालांकि, आज तक उनकी आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है।
एक समय में सुपरस्टार पवन सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी हीरोइन अक्षरा सिंह से जोड़ा जाता था। दोनों अक्सर फिल्मों में एक साथ नज़र आते थे। लेकिन पवन सिंह के माता-पिता के द्वारा उनकी शादी को लेकर नाराज़गी दिखाई गयी और उनकी शादी अंत में ज्योति से हो गयी है। खबरों के अनुसार पवन सिंह ने अब ज्योति से भी तलाक लेने का निर्णय किया है।