Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधा, दूर होगी पैसों की तंगी
घर से जुड़ी कई समस्या को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपायों और नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें घर पर लगाने से आर्थिक समस्या दूर होती है और धन लाभ होता है। इन्हीं में एक है मोहिनी का पौधा, जिसे क्रासुला प्लांट भी कहा जाता है। धन लाभ के लिए इस पौधे को बहुत शुभ माना गया है।
इस दिशा में लगाएं पौधा
वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार यदि आप मोहिनी के पौधे को घर पर लगाते हैं तो इससे धन-संबंधी परेशानियों दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी के पौधे को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी इसे लगाया जा सकता है।घर के ईशान कोण में मोहिना का पौधा लगाने से धन आकर्षित होती है और आर्थिक समस्या दूर होती है।सजावट के तौर पर आप लिविंग रूम और बेडरूम में भी लगा सकते हैं।
इस दिशा में भूलकर न लगाएं
क्रासुला या मोहिना का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार धनलाभ से जुड़ा होता है। इसलिए इसे दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं वरना आपको इसके नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।
ये होंगे फायदे
मोहिना का पौधा घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही इससे घर पर सुख-समृद्धि और धन-संपदा भी बनी रहती है।