एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का VIDEO आया सामने, इन्होने बचाई ऋषभ की जान, सिर-पैर में आई गंभीर चोट
आज सुबह करीब 5.21 बजे पंत का रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद पंत को अस्पताल में भर्ती किया गया। अभी की बात करें तो पंत का हालात स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर्स ने सुबह ही उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
ऋषभ पंत का हेल्थ बुलेटिन
बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं उनकी चोटों का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा।
इस आदमी ने बचाई जान
बताया जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। घटना के बाद सारे रुपये सड़क पर बिखरे पड़े थे। वे वहां तड़पते रहे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने में मशगूल हो गए। इस दौरान 2 युवक मसीहा बनकर सामने आए। रुड़की के सक्षम अस्पताल में जब ऋषभ पंत को भर्ती कराया गया तो इस दौरान दो युवक भी थे।
Cricketer #RishabhPant‘s miraculous escape after his car met with an accident early morning on Friday. pic.twitter.com/rclJkZLww9
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) December 30, 2022