बीच पार्टी में इस शख्स ने खिंचा विद्या बालन का पल्लू, वीडियो देख आंग बबूला हुए फैंस
हाल ही में विद्या बालन मुंबई में फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और सनी कपूर की प्री वेडिंग कॉकटेल पार्टी में शामिल हुई। इसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। विद्या भी यहां अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची थी। इस दौरान उनकी साड़ी का पल्लू एक शख्स के हाथ में फंस गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रेड साड़ी में विद्या ने ढाया कहर
विद्या इस इवेंट में ब्लैक कलर में रेड फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके साथ सिद्धार्थ रॉय ऑल ब्लैक सूट पहने हुए हैं। 43 साल की विद्या के बोल्ड अंदाज़ के लोग आज भी कायल हैं।
हुआ ये हादसा
विद्या चलते हुए आगे बढ़ती हैं, तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स के हाथ में उनकी साड़ी का पल्लू फंस जाता है। विद्या अनकंफर्टेबल हो जाती हैं और अपने पल्लू को खींचने की कोशिश करती हैं। उनके पति उस आदमी के हाथ से एक्ट्रेस का पल्लू छुड़वाते हैं। लेकिन वह शख्स अपनी धुन में चलता जाता है। लेकिन वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है जैसे उस शख्स ने जानबूझ कर ऐसा किया है।
आंग बबूला हुए लोग
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स के कमेंट्स की बारिश शुरू हो गई। तमाम लोगों ने उस शख्स के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। लोगों का कहना है उसने जानबूझ कर ऐसा किया और अगर गलती से भी ऐसा हुआ है तो उसको माफी मांगनी चाहिए थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनके पति को यहां कुछ रिएक्ट करना चाहिए था।
View this post on Instagram