कौन हैं हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू? ऐसे की थी राजनीति की शुरुआत
हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री बनने के लिए पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गई है। जहां एक ओर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी जताई है वहीं उनके विरोधी गुट के सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर लगभग मुहर लग चुकी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों सुखविंदर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
कांग्रेस को मिला है स्पष्ट बहुमत
हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं, वहीं इसके मुकाबले बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुईं। इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय जीते। कांग्रेस ने हिमाचल के लिए ना तो चुनाव से पहले किसी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था और ना ही बाद में सीएम पद के लिए नाम का ऐलान किया था।
यहां से शुरू कर दिया था राजनीतिक सफर
हमीरप...