News That Matters

Tag: today horoscope

2023 की शुरुआत में मार्गी होंगे मंगल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Astrology, Featured

2023 की शुरुआत में मार्गी होंगे मंगल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह निश्चित समय में अपनी चाल बदलता है। नए साल की शुरुआत में ही मंगल अपनी चाल बदल रहें हैं। पंचांग के मुताबिक मंगल 13 जनवरी को 02:27 AM बजे वक्री से मार्गी होंगे। इन राशियों को मंगल शुभ प्रभाव देंगें। ग्रहों के सेनापति हैं मंगल ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल को बेहद शुभ ग्रह माना गया है। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। इन राशियों को मिलेगा शुभ प्रभाव कर्क राशि : मंगल मार्गी होते ही कर्क राशि वालों को जॉब-बिजनेस में लाभ होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके काम को पहचान मिलेगी। धन लाभ होगा साथ ही मान-सम्‍मान मिलेगा। व्‍यापारिक संबंध मजबूत होंगे आपका निजी जीवन भी अच्‍छा रहेगा। मकर राशि : मंगल की सीधी चाल मकर राशि वालों को बहुत लाभ देगी। कामकाज में तरक्‍की होने के प्रबल योग बन रहे हैं। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन-इंक्रीम...
शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
Astrology, Featured

शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

हिन्दू शास्त्रों में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार शुक्रवार (Shukrwar Upay) का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में अनेक उपाय बताये गए हैं जिनको करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। इस दिन किए गए अचूक उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों की हर कामना पूरी करती हैं। खत्म होगा शुक्र दोष शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करने से भक्तों की कुंडली में शुक्र दोष ख़त्म हो जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से व्यक्ति मान-सम्मान के साथ राजा की तरह रहता है। शुक्रवार को करें ये ...
मजबूत बृहस्पति से चमकता है भाग्य, जानें गुरु को मजबूत करने के ये अचूक उपाय
Astrology, Featured

मजबूत बृहस्पति से चमकता है भाग्य, जानें गुरु को मजबूत करने के ये अचूक उपाय

कुंडली में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु ग्रह सबसे शुभ व उत्तम भाग्य के लिए जिम्मेदार माना जाता है। किसी भी कार्य में सफलता के लिए गुरु ग्रह का मजबूत होना जरूरी है। बृहस्पति को अपने तेज, शक्तिशाली और परिणामगामी होने के चलते ही ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है। गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो भाग्य का साथ मिलता है, जिस काम में हाथ डालते हैं वह सफल होता है, विवाह समय से हो जाता है, शिक्षा अच्छी मिलती है वहीं यदि गुरु ग्रह कमजोर होता है तो फिर विवाह में देरी, काम में असफलता, जीवन में निराशा रहती है। गुरु को मजबूत करने के उपाय 1 - जिन लोगों का गुरु ग्रह कमजोर होता है उनको गरुवार का व्रत करना चाहिए। उस ​दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 2 - गुरु को मजबूत करने के लिए आप ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला कर ...
धन और भूमि की हानि करवाता है अशुभ मंगल, इन उपायों से दूर होंगी समस्याएं
Astrology, Featured

धन और भूमि की हानि करवाता है अशुभ मंगल, इन उपायों से दूर होंगी समस्याएं

Mangal upay: ग्रहों में मंगल को सेनापति का दर्जा दिया गया है। मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल होने से जीवन में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कमज़ोर मंगल के दुष्प्रभाव अपना घर बनाने का सपना सभी लोग देखते हैं। इसके लिए वे जीवन भर कड़ी मेहनत करते हैं। फिर भी बहुत से लोगों का मकान बनाने का सपना साकार नहीं हो पाता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को भूमि, संपत्ति का कारक माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ स्थिति में है तो उसके जीवन में धन-संपत्ति की कमी नहीं रहती। ऐसे व्यक्ति कई भूमि-भवनों के मालिक होते हैं। वहीं अगर मंगल कमजोर है तो घर में दिक्कत आ सकती है। कुछ उपाय हैं जिन्हें कर के आप शुभ मंगल के लाभ ले सकते हैं। शुभ मंगल के लिए करें ये उपाय 1- मंगल को मजबूत करने के लिए स्नान करने के बाद लाल रंग के क...
दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Astrology, Featured

दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी चाल में परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इनके परिवर्तन से सभी 12 राशियों के साथ-साथ पूरी धरती प्रभावित होती है। दिसंबर शुरू होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। इस माह में भी सौर मंडल के प्रमुख ग्रह सूर्य, बुध और शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। राशि परिवर्तन से किसी की किस्मत चमक जाती है तो किसी के बुरे दिन आ जाते हैं। ये होता है प्रभाव ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य गोचर अपने सकारात्मक फल में यश, कीर्ति, पद, प्रतिष्ठा और सफलता दिलवाता है। वहीं बुध के शुभ प्रभाव से बिजनेस और नौकरी में वृद्धि होती है। ज्योतिष में शुक्र को भोग-विलास और ऐश्वर्य का ग्रह माना जाता है, इसलिए शुक्र अपने सकारात्मक प्रभाव में जातकों को भौतिक सुख- सुविधाएं प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं. सिंह राशि इस रा...
Today Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल
Featured

Today Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल

Aries horoscope Today मेष (Aries Horoscope) आपका काम आपको सम्मान दिलाएगा, रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे, क्रोध को काबू में रखें, धन की प्राप्ति होगी. बता दें मेष राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली संख्या 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63 और 72 माना जाता है. इस राशि के लोग जोशीले होते हैं. शुभ रंग - मरून उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. Taurus horoscope Today: वृषभ (Taurus Horoscope) पैसा आपके पास आएगा, काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी, मित्रों से मदद मिलेगी, सेहत ठीक रहेगी. इस राशि के लोग अपने लक्ष्य के लिए अडिग रहते हैं. वो विचलित नहीं होते. वृषभ राशि वाले आराम पसंद होते हैं. ये अच्छे दोस्त भी होते हैं. वृषभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली दिन शुक्रवार और सोमवार होता है. साथ ही इनका लकी नंबर 6, 15, 24, 33, 42 और 51 होता है. शुभ रंग - केसरिया उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं. Gemini horoscope Today: मिथुन राशि (...