सभी के घर में ऐसी बहुत सारी मूर्तियां होती हैं जो घर की शोभा बढ़ाती है, अगर उन्हें वास्तु के हिसाब से लगाया जाए तो वही मूर्तियां आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि का कारक बन सकती है। आइए जानते हैं 6 मूर्तियों के बारे में जिनको आप बताई गई दिशा में लगाकर अपनी किस्मत के द्वार खोल सकते हैं।
कछुआ
फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखना आपके जीवन में धन समृद्धि योग बनाता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की उम्र बढ़ती है। आपको बता दें यदि आप भी घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें इसे जब भी रखें घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
हंसों का जोड़ा
आपने भी कई बार ऐसा देखा कि लोग घरों में इन्हें शो पीस के तौर पर रखते हैं। इसे रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इसे घर में जरूर रखना चाहिए। इसे रखने की सही दिशा घर की दक्षिण दिशा मानी जाती है, इसको आप अतिथि कक्ष में रख सकते हैं। इसे रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भावना में बढ़ोतरी होती है।
हाथी की मूर्ति
वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ये मूर्ति ठोस चांदी या फिर पीतल की हो तो शुभ मानी जाती है। हाथी को ऐश्वर्या का प्रतीक माना गया है। इसे घर में रखने से धन आगमन के कई नए रास्ते खुलते हैं। अगर इस मूर्ति को बैडरूम में रखते हैं तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
गाय और बछड़े की मूर्ति
वास्तु के हिसाब से घर में गाय की मूर्ति रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से मानसिक शांति मिलती है। मूर्ति ऐसी होनी चाहिए जिसमें गाय का बछड़ा साथ हो। ऐसा करने से पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है। यदि ये मूर्ति पीतल की हो तो ये अधिक लाभकारी होती है।
घोड़े की मूर्ति
वास्तु के अनुसार घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में हर क्षेत्र में तरक्की होती है। घोड़ा सफलता का प्रतीक है यदि नौकरी या व्यापार में कोई परेशानी हो तो घोड़े की मूर्ति अवश्य रखें। फेंगशुई के अनुसार घर में घोड़े की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है