एक ही लड़के पर आया जुड़वा बहनों का दिल, शादी कर के इस मुसीबत में फंसा लड़का
सोशल मीडिया पर आज कल एक अनोखी शादी का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है, दरअसल इस शादी में दो जुड़वा बहनों ने एक ही मंडप में एक ही आदमी से शादी रचाई है। लेकिन यही वायरल वीडियो दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए परेशानी का कारण भी बन गई है।
कहाँ का है मामला
सगी बहनों से शादी करने का यह अनोखा मामला महाराष्ट्र के सोलपुर का है। जो अब चर्चा का विषय बन गया है। दूल्हा अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है और मुंबई में उसका ट्रैवर एजेंसी का काम है। वहीं, पिंकी और रिंकी दोनों सगी बहने है और आईटी इंजीनियर हैं।
ऐसे हुई मुलाकात
तीनों की मुलाकात के पीछे दोनों बहनों पिंकी और रिंकी के पिता की अहम भूमिका है। कुछ दिनों पहले पिंकी और रिंकी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बहनों ने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था। इलाज के दौरान दोनों के पिता का निधन हो गया जिसके बाद अतुल का आना जाना शुरू हुआ और उसके शादी के लिए पूछने पर दोनों बहनों ने हां कर दी।
शादी बनी मुसीबत
वीडियो वायरल होने के बाद दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने धारा 494 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें जो कोई भी पति या पत्नी के जीवित होते हुए दूसरा विवाह नहीं कर सकता। इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दो सगी बहनों ने एक ही लड़के से शादी की..#Viral #viralvideo pic.twitter.com/eZQFjLlvO5
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) December 3, 2022