सोशल मीडिया पर आपने शादी से जुड़ी तमाम वीडियो देखी होगी। जिसमें दुल्हन की धमाकेदार एंट्री या फिर दूल्हे या फिर दुल्हन की दोस्तों का वायरल डांस (Viral Dance) देखा होगा। लेकिन यह वीडियो और वीडियो से थोड़ी अलग है, क्योंकि यहां पर दुल्हन को अपने प्रेमी से गले लग कर रोते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
गाना बजते ही शुरू किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि गाना बजते ही दुल्हन पूरी एनर्जी के साथ डांस करती है। उसका एक-एक डांस स्टेप खूब जबरदस्त लगता है। पास में दूल्हा भी खड़ा है जो अपनी दुल्हन का डांस देखकर मुस्कुरा रहा है। तभी एक लड़के की एंट्री हुई जो दुल्हन के साथ डांस करने लगता है। दोनों कपल की तरह डांस करते हैं।
स्टेज पर ही प्रेमी के लगी गले
डांस के बीच दोनों एक-दूसरे के ऐसे गले लगते हैं कि अब दोबारा मुलाकात नहीं होगी। कुछ सेकंड बाद एक महिला दोनों को अलग कराती हैं.। इधर दूल्हा बेचारा बस बेबस सा खड़ा नजर आता है।
View this post on Instagram
प्रेमी के गले लग रोई दुल्हन
सोशल मीडिया में दुल्हन के साथ डांस कर रहे लड़के को उसका प्रेमी बताया जा रहा है। वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अभी तक हजारों लाखों बार देखा चुका है। इसपर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।