कुंडली में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु ग्रह सबसे शुभ व उत्तम भाग्य के लिए जिम्मेदार माना जाता है। किसी भी कार्य में सफलता के लिए गुरु ग्रह का मजबूत होना जरूरी है। बृहस्पति को अपने तेज, शक्तिशाली और परिणामगामी होने के चलते ही ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है। गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो भाग्य का साथ मिलता है, जिस काम में हाथ डालते हैं वह सफल होता है, विवाह समय से हो जाता है, शिक्षा अच्छी मिलती है वहीं यदि गुरु ग्रह कमजोर होता है तो फिर विवाह में देरी, काम में असफलता, जीवन में निराशा रहती है।
गुरु को मजबूत करने के उपाय
1 – जिन लोगों का गुरु ग्रह कमजोर होता है उनको गरुवार का व्रत करना चाहिए। उस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
2 – गुरु को मजबूत करने के लिए आप ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला कर सकते हैं।
3 – जिनका गुरु कमजोर होता है, उनको भोजन में चने के बेसन, चीन और घी से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए।
4 – गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए आप अपनी शक्ति अनुसार शहद, पीले अन्न, पीले वस्त्र, फूल, हल्दी, पुस्तक, पुखराज, सोना आदि का दान कर सकते हैं।
5 – आपको अपने माता-पिता, गुरु और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, इससे भी गुरु ग्रह मजबूत होता है।
6 – गुरुवार को दाढ़ी शेव भी नहीं बनवानी चाहिए।
7 – घर से कबाड़ नहीं निकालना चाहिए तथा स्वयं झाड़ू पोछा नहीं लगाना चाहिए।